आदर्श अग्रहरि/ बिलासपुर – पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढाते हुए 18 जुलाई को शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, यूथ रेडक्रास सोसाइटी, रेड रिबन क्लब, एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वाधान में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों नें पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकताव एवं हरित क्षेत्र के विकास में एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की अभिनव पहल के माध्यम से अपने अपने विचार. प्रस्तुत किए l साथ ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हर नागरिक को कम से कम एक पेड लगाने के साथ ही सभी से अपील की कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ, या पूर्वजों की पुण्यतिथि पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे पेड़ बनने तक पालने की जिम्मेदारी ले।

कार्यक्रम में 100 फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों आम, मुनगा, नीम्बू, बेल, जामुन, कटहल, इमली, नीम, आँवला, कैथा, अमरूद, बरगद, तुलसी, सर्पगंधा एवं एलोवेरा का रोपण किया गया. इस अवसर पर प्रवेश पैकरा एसडीएम युवराज सिन्हा सीईओ नरेंद्र गोस्वामी जनभागीदारी अध्यक्ष डाँ नाज बेंजामिन शितेष जैन आनंद साव संजू पांडेय सरोज साहू नपा अध्यक्ष प्रदीप कौशिक नपा उपाध्यक्ष महेन्द्र अग्रहरि एल्डरमैन, सुलेश पाण्डेय, अंजना चौकसे सत्यशील अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रहरि, अमन अग्रहरि, देवकिशन साहू, श्रीमती लीना सिंह ठाकुर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।