विभिन्न कार्यक्रमों से बनाया यादगार
बिलासपुर/
कोटा अग्रहरी समाज की महिलाओं द्वारा सावन उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन कर इस उत्सव को पूरी तरह यादगार बना दिया।

हरे परिधानों में सजीं महिलाएं, बिखरी सावन की छटा
उत्सव के दौरान पारंपरिक झलक देखने को मिली। समाज की सभी महिलाएँ हरी साड़ियों और पारंपरिक श्रृंगार में सज-धजकर कार्यक्रम में पहुँचीं, जिससे पूरा माहौल सावन के रंग में रंगा नजर आया।



सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रतियोगिताओं की धूम
महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियां दीं। उत्सव को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सीमा गुप्ता चुनी गईं ‘सावन सुंदरी उन्हें सभी महिलाओं नें बधाई देते हुए सम्मानित किया।

आपसी एकजुटता का संदेश –
समाज की वरिष्ठ महिलाओं ने बताया कि इस सावन उत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं की आपसी, एकजुटता आपसी मेलजोल बढ़ाना और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखना है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सावन के विशेष व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे को सावन की बधाई दी।

