‘बोलबम’ के जयकारों से गूंजा नगर
Adarsh Bilaspur
– महादेव की भक्ति का महापर्व सावन शुरु हो चुका है और भोलेनाथ को जल चढानें कोटा से देवघर (बाबाधाम) के लिए कांवड़ियों का दो जत्था पूरी आस्था और उत्साह के साथ रवाना हुआ।
जत्थे की रवानगी के दौरान पूरा नगर और स्टेशन ‘बोलबम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। भगवा वस्त्र पहने कांवड़िया भगवा वस्त्र पहने, पवित्र कांवड़ सजाए बाबा वैद्यनाथ के दर्शन के लिए उत्साहित दिखे।
शिवभक्तों ने बताया कि वे सुल्तानगंज गंगा जी का पवित्र जल भरेंगे। इसके बाद लगभग 105 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा तय करके बाबाधाम पहुंचेंगे और भगवान को जल चढाएंगे l
