अटल श्रीवास्तव रहे मुख्य अतिथि, महेंद्र गंगोत्री, आदित्य दिक्षित विशिष्ट अतिथि
बिलासपुर/ निरंजन केशरवानी महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन अग्रसन भवन कोटा में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अटल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और जिला उपाध्यक्ष आदित्य दीक्षित उपस्थित रहे l कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं आयोजन हरिश नामदेव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि अटल श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में नए छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज जीवन नए सपनों और संभावनाओं का दौर होता है, जहाँ छात्र अपने करियर को एक नई दिशा दे सकते हैं। विशिष्ट अतिथियों ने भी छात्रों को अनुशासन के साथ निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।


आयोजक हरिश नामदेव ने सभी अतिथियों और नए विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से सीनियर्स और जूनियर्स के बीच समन्वय बढ़ता है। फ्रेशर्स पार्टी में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l


कार्यक्रम में प्रतीक त्रिवेदी आनंद मिश्रा हर्ष नामदेव वीणा मसीह मधु पाण्डेय लक्ष्मिन विंझवार पार्षद गण देवेंद्र कौशिक जब्बार खान कान्हा गुप्ता सुनीता निर्गुण दुर्गा यादव कमलू कश्यप मंडल अध्यक्ष दिलीप श्रीवास भरत पटेल चोलाराम नायक वषंत यादव अशोक अनंत रहस यादव विनय ठाकुर आर.एन.टी आदि सभी उपस्थित रहें।