Explore

Search

July 21, 2026 11:05 pm

Our Social Media:

बिलासपुर का बढ़ा गौरव, डॉ. ललित मखीजा बने विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांताध्यक्ष

आदर्श अग्रहरि/ बिलासपुर – विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक 19 एवं 20 जुलाई को छतरपुर, नई दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक में बिलासपुर के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं विनायक नेत्रालय के संचालक डॉ. ललित मखीजा को विश्व हिंदू परिषद, छत्तीसगढ़ प्रांत का प्रांताध्यक्ष घोषित किया गया। डॉ. मखीजा इससे पूर्व विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष के दायित्व का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

डॉ. ललित मखीजा को प्रांताध्यक्ष बनाए जाने से बिलासपुर का संगठनात्मक, सामाजिक एवं धार्मिक महत्व प्रदेश स्तर पर और अधिक सुदृढ़ हुआ है। विश्व हिंदू परिषद जैसे राष्ट्रव्यापी संगठन में बिलासपुर के एक प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं समाजसेवी को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलना पूरे जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसे बिलासपुर के बढ़ते वर्चस्व, सामाजिक योगदान एवं संगठनात्मक सक्रियता का प्रतीक बताया।

घोषणा के उपरांत मगरपारा रोड स्थित विनायक नेत्रालय में शुभकामनाएँ देने वालों का ताँता लगा रहा। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रवादी संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने पहुँचकर डॉ. मखीजा का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, विभाग मंत्री राजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता, धर्म जागरण समन्वय से भृगु अवस्थी, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एस. के. मनहर, राजेश तिवारी, हिंदू जागरण मंच से सौरभ दुबे, अवनेश त्रिपाठी, संजू विरानी सहित बड़ी संख्या में मित्रगण, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मखीजा को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए संगठन के प्रभावी विस्तार एवं समाजहित के कार्यों में उनके सफल नेतृत्व की आशा व्यक्त की।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रांताध्यक्ष डॉ. ललित मखीजा ने कहा कि, “विश्व हिंदू परिषद ने मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता पर जो विश्वास व्यक्त करते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसके लिए मैं संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह मेरे लिए सम्मान नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का एक बड़ा उत्तरदायित्व है।

RECENT POSTS