Explore

Search

July 23, 2026 3:32 am

Our Social Media:

नवनियुक्त एल्डरमैन का हुआ शपथ ग्रहण

आदर्श अग्रहरि/ बिलासपुर – बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत (जिसे अब नगर पालिका का दर्जा मिल चुका है) के नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को साहू धर्मशाला, रेलवे स्टेशन के पास संपन्न हुआ। एल्डरमैन गंगिया बाई साहू महेंद्र अग्रहरि नंदू क्षत्रिय ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नवनियुक्त एल्डरमैनों ने शहर के समग्र विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल नपा अध्यक्ष सरोज साहू नपा उपाध्यक्ष प्रदीप कौशिक एस के मनहर तिरिथ यादव राजेश कश्यप रामलाल साहू लखन लाल बजरंग जायसवाल सुलेश पांडे लव कुश कश्यप गायत्री साहू अरुण सिंह चौहान दुर्गेश साहू नरेंद्र बाबा गोस्वामी एवं गणमान्य नागरिक व पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

RECENT POSTS